1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. VIDEO : दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर आसमान से बिजली गिरी, यह दृश्य देख हर कोई शॉक्ड

VIDEO : दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर आसमान से बिजली गिरी, यह दृश्य देख हर कोई शॉक्ड

पश्चिम एशिया (Western Asia) में जारी जंग से खाड़ी देशों में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इजरायल से खफा ईरान खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहा है। पिछले दिनों दुबई में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से कई हमले किए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (Western Asia) में जारी जंग से खाड़ी देशों में इस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका और इजरायल से खफा ईरान खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहा है। पिछले दिनों दुबई में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से कई हमले किए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के पास भी हमला हुआ। अब एक बार फिर से बुर्ज खलीफा सुर्खियों में है। दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग पर आसमान से बिजली गिरी है। शुक्रवार रात आए दुबई में आंधी तूफान के बीच बिजली कड़कने का वीडियो वायरल हो गया है।

पढ़ें :- अब केवल नोएडा या गाजियाबाद ही नहीं कुशीनगर और गोरखपुर में भी बड़े पैमाने पर हो रहा है निवेश: सीएम योगी

यूएई के कई हिस्सों- अबू धाबी, शारजहां आदि में अचानक मौसम में बदलाव आया। बारिश और आंधी तूफान के बीच बिजली भी कड़की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की चोटी पर बिजली गिरते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। कई यूजर्स ने इसे शेयर किया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव फर्जी PDA की बात न करें, इनकी सरकार में सबसे ज्यादा पिछड़े और दलितों पर हुआ था अत्याचार: केशव मौर्य

हालांकि, राहतभरी बात यह रही कि बिजली गिरने से कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है और न ही किसी को नुकसान हुआ। वीडियो काफी दूर से बनाया गया है, जिसमें देखा जा सकता है आसमान में अंधेरा है और बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)  के ऊपर बिजली कड़कते हुए गिर रही है। यह दृश्य जिसने भी देखा, वह शॉक्ड रह गया।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)  के पास धमाके और धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। ईरान ने दुबई को निशाना बनाते हुए कई जगह मिसाइल और ड्रोन दागे थे। कई बार एयरपोर्ट्स तक को बंद करना पड़ा था। बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa)  दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है। इसे सुरक्षित रखने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। इस पर बिजली गिरने से कोई नुकसान न हो, इसलिए टावर के सबसे ऊपर हिस्से में लाइटनिंग रॉड लगाई गई है। ऐसे में जब भी दुबई में आसपास के इलाके में तूफान आता है, तो बिजली यह रॉड अपनी ओर खींच लेती है, जिससे बिजली कहीं और गिरकर नुकसान नहीं करती।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...