नई दिल्ली। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज इस समय गहरे शोक में हैं। उनकी माता जी सुवर्णलता का 86 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। उन्होने अपने पारिवारिक निवास पर अंतिम सांस ली। प्रकाश राज की मां के के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया जाएगा।
पढ़ें :- PM Modi Appeal Effect : सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन का वर्क फ्रॉम होम, जज कार पूलिंग करके कोर्ट जाएंगे
बता दे कि अभिनेता प्रकाश राज अपनी मां के बेहद करीब थे। कई मौकों पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके संघर्ष और जीवन यात्रा का जिक्र भी किया करते थे। उनकी मां सुवर्णलता लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें ब्रेन सिस्ट की समस्या हुई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी याददाश्त पर गहरा असर पड़ा था। वह धीरे—धीरे परिवार के सदस्यों को भी नहीं पहचान पा रही थी। बता दे कि अभिनेता की मां सुवर्णलता का जन्म कर्नाटक में हुआ था और बचपन में उनकों कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वह माता-पिता के साये से दूर थी और अपने दम पर जीवन की राह बनाई थी। वह एक अस्पताल में नर्स की नौकरी करती थी। इस दौरान उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई जो अस्पताल ईलाज करवाने के लिए आया था। इस बीच दोनों के बीच मुलाकाते बढ़ी और आगे चलकर दोनों ने शादी कर ली।