Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ओम बिरला को गुलाब देने पहुंची कांग्रेस की महिला सदस्य, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका

ओम बिरला को गुलाब देने पहुंची कांग्रेस की महिला सदस्य, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका

By Abhimanyu 
Updated Date

New Delhi : संसद के बजट सत्र के पहले चरण में केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली है। एकतरफ जहां विपक्ष ने सदन में न बोलने देने का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ सरकार ने विपक्ष के सदस्यों पर प्रधानमंत्रो मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने प्रदेश महिला कांग्रेस की सदस्यों के मार्च को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए, जो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने और उन्हें गुलाब देने जा रही थीं।

पढ़ें :- 'रिजिजू को वह वीडियो भी दिखाना चाहिए जब CISF राज्यसभा में घुसकर सांसदों से बदतमीज़ी की थी...' कांग्रेस MP रेणुका चौधरी का पलटवार

दिल्ली पुलिस की ओर से 24 अकबर रोड पर रोके जाने पर ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल जनरल सेक्रेटरी शिल्पी अरोड़ा ने मीडिया से कहा, “दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से हम ओम बिरला को शांति से एक गुलाब देना चाहते हैं, उन्हें बताना चाहते हैं कि लोगों को महिलाओं से डरना नहीं चाहिए। वह महिला सांसदों पर आरोप लगा रहे हैं, कह रहे हैं कि उनकी वजह से उनकी जान को खतरा है… आप कुछ चुनिंदा महिला सांसदों के डर से पार्लियामेंट से विदेश भाग रहे हैं। हमें कोई खतरा नहीं है… हमें उनसे मिलने की परमिशन नहीं मिली है, न ही कभी मिलेगी। अगर हम उनसे नहीं मिल पाए, तो हम ये गुलाब उनकी सिक्योरिटी को दे देंगे।”

Advertisement