Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महिला सिपाही के साथ किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना दो लाख वसूले, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

महिला सिपाही के साथ किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना दो लाख वसूले, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। महिला सिपाही से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले महिला सिपाही का यौन उत्पीड़न किया, फिर महिला सिपाही को ब्लैक मेल कर उससे लाखों रुपयों की वसूली कि। पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने महिला सिपाही का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

पढ़ें :- Holi Special Train 2026 : होली त्यौहार पर  अपनों के बीच पहुंचने के लिए रेलवे चलाएगी 1410 स्पेशल ट्रेनें, भारी भीड़ -वेटिंग से मिलेगी राहत

बिहार स्पेशल आर्मड फोर्स में तैनात महिला सिपाही ने बताया कि वह एक युवक से पारवारिक शादी समारोह में मिली थी, जिसके बाद दोनों के बीच बात चीत शुरू हुई और दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला सिपाही से शादी का प्रस्ताव रख दिया, जिसे महिला सिपाही ने कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने महिला सिपाही को अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलवाया। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला सिपाही को पटना के राजेंद्र नगर के एक होटल में बुलाया और वहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित महिला सिपाही को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने लगातार संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इस पर जब महिला सिपाही ने इंकार किया, तो आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने जब इस पर इंकार किया तो आरोपी ने वीडियो हटाने के नाम पर उससे दो लाख रुपए भी वूसल लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लागया कि दानापुर में तैनाती के दौरान आरोपी ने उसके मारपीट भी की। साथ ही उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी किया। इसकी तहरीर महिला थाने में करने के बाद आरोपी की काउंसलिंग की गई और उसे छोड़ दिया गया।

Advertisement