Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur: पति से झगड़कर गंगा में कूदी महिला , सामने दिखा मगरमच्छ तो रातभर पेड़ पर बैठी रही

Kanpur: पति से झगड़कर गंगा में कूदी महिला , सामने दिखा मगरमच्छ तो रातभर पेड़ पर बैठी रही

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

जीवन में कुछ  ऐसी परिस्थिति  आ जाती हैं जिससे लोग मानसिक रूप से तंग हो जाते हैं। खासकर जब एक शादीसुदा जीवन में संतान सुख न हो  तो ये चीज़ें मन ही मन में इंसान को खोखला कर देती है। कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां पति पत्नी में चाय बनाने को लेकर बहस इतनी तेज हुई की महिला क्रोध में आ कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। ऐसे में जैसे ही नदी में कूदने जा  रही थी कि अचानक उसे  मगरमच्छ दिखा  इसके बाद महिला भागकर पास के बाग में पहुंची और अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।

पढ़ें :- 40 साल से नाम बदल कर फरार चल रहा था हत्यारोपी, कानपुर पुलिस ने दबोचा, मिला 25 हजार का ईनाम

सुबह महिला को कुछ लोग दिखे तब महिला आवाज दी। इसके बाद लोगों म्ने पुलिस को जानकारी दिया। पुलिस उसे जाजमऊ चौकी ले गई, जहां महिला ने पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने समझाबुझाकर उसे घर भेज दिया। वह कानपुर की रहने वाली है और पुलिस को वह उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र के बाग में मिली थी।कानपुर के अहिरवां निवासी टेंपो चालक की शादी करीब 23 साल पहले हुई थी। उनके बच्चे नहीं हैं। पति ने पत्नी का उपचार भी कराया, लेकिन कोई लाभ न हुआ। उनके बीच अक्सर इसे लेकर विवाद होता था। हालांकि पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर उनसे झगड़ा करते हैं। पति ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे वह घर पहुंचे।

पड़ोस में बैठी पत्नी से चाय बनाने की बात कही। उसने इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। शाम करीब पांच बजे पत्नी घर से दवा लेने की बात कहकर निकल गई। काफी समय तक न लौटने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।उन्होंने बताया कि पहले भी पत्नी नाराज होकर घर से कई बार जा चुकी है। हालांकि हर बार लौट आती थी। वहीं, पत्नी ने बताया कि वह घर से पैदल जाजमऊ स्थित पुल पहुंची और गंगा में कूद गई। वह किनारे पहुंची, उसका उसे पता नहीं।

बताया कि जब उसे होश आया तो वह चंदन घाट पर किनारे पर थी। वहां घुटने तक पानी था। पास में ही मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद वह अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को बुलाकर उसे तालमेल से रहने कि सलाह दी।

 

पढ़ें :- कानपुर में युवक बना हैवान, बीच सड़क पर पैरो से दबा चाकू से अजगर का पेट फाड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Advertisement