Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बुर्के में स्कूटी से आई महिला सलमान खान के पिता से बोली-लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

बुर्के में स्कूटी से आई महिला सलमान खान के पिता से बोली-लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड से एक बार फिर चौंकाने वाली खबर आई है। सलमान खान (Salman Khan) के परिवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्ननोई (Lawrence Bishnoi)  ने एक बार फिर डराने की कोशिश की है। दबंग खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) को मॉर्निंग वॉक के दौरान किसी अनजान महिला ने बुर्के में आकर धमकी दी है।

पढ़ें :- Salman Khan के शो में Natasha Stankovic ने आने का ऑफर ठुकराया

सलीम खान (Salim Khan)  रोजाना की तरह 18 सितंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। जब वो बेंच पर बैठे हुए थे। उसी समय गैलेक्सी की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक आदमी जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी। उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस उस स्कूटी वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस फोटो में बाइक सवार शख्स और महिला को बुर्के में देखा जा सकता है।

मालूम हो, सलमान अभी शहर में नहीं हैं। बीती रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के बीच देखा गया था। काफी संभावनाएं हैं सलमान अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हों। जिस वक्त एक्टर शहर में नहीं हैं। उस दौरान लॉरेंस बिश्ननोई का उनके पिता सलीम खान यूं धमकी देना, भाईजान के फैंस को परेशान कर रहा है। ये पहली बार नहीं है जब गैंगस्टर की तरफ से सलमान खान के परिवार को धमकी दी गई है। सालों से ये सिलसिला चल रहा है।

सलमान के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग

पढ़ें :- धमाकेदार अंदाज में सलमान खान के परिवार ने किया गणेश विसर्जन, देखें इनसाइड वीडियो

बीते कई सालों से बिश्नोई गैंग सलमान पर अटैक करने की फिराक में है। लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा से वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कई दफा सलमान को मारने का ऐलान किया है। उनकी ये कोशिश अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। उन्होंने मुंबई में सलमान पर हमले के लिए अपने शूटर भेजे थे। लॉरेंस का खास गैंगस्टर संपत नेहरा 2018 में गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी करने आया था। हमले को अंजाम देने के पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में सलमान खान पर हमले की पूरी प्लानिंग का खुलासा किया था।

Advertisement