Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: युवक ने युवती से की छेड़खानी, पुलिस से कि शिकायत तो आरोपी देने लगा धमकी, पीड़िता ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

VIDEO: युवक ने युवती से की छेड़खानी, पुलिस से कि शिकायत तो आरोपी देने लगा धमकी, पीड़िता ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

By Satish Singh 
Updated Date

लखनऊ। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक की जमकर पिटाई कर रही है। युवती ने अपने उक हाथ में चप्पल ले रखी है और एक हाथ से युवक के शर्ट का कॉलर पकड़ उसकी बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर रही है। वहीं आस-पास मौजूद लोग केवल तमाशबीन बने हुए है। यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक मोहल्ले का है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

जानकारी के मुताबिक एक युवती ने कटरा कोतवाली में एक युवक के खिलाफ  छेड़खानी की प्राथमिकता दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक लगातार युवती को धमकी देकर डराने लगा। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर युवक की पिटाई शुरू कर दी और ताबड़तोड़ कई चप्पल आरोपी युवक पर बरसा दिए। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और सड़क पर राहगीरों की भीड़ लग गई। राहगिरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी ईशी ओझा के खिलाफ छेड़खानी के बाद धमकी देने की भी प्राथमिकी दर्ज की। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हरना की गली निवासी ईशू ओझा पर 15 दिन पहले लड़की ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ईशू ओझा शनिवार को युवती को तुलसी चौक के पास पकड़कर धमकी देने लगा। इसके बाद लड़की ने पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में ईशू ओझा पर धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में बंगाली फिल्म पुरतावन की हुई स्क्रीनिंग, दिग्गज स्टार शर्मिला टैगोर ने निभाया मां का रोल
Advertisement