1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 294 सीटों में से 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर तो ममता बनर्जी के ​खिलाफ प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 294 सीटों में से 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर तो ममता बनर्जी के ​खिलाफ प्रदीप प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। साथ ही, मौसम नूर को मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- मध्यप्रदेश आज BJP सरकार के लूट का केंद्र और भ्रष्टाचार का बन चुका है पर्याय: मल्लिकार्जुन खरगे

इसके साथ ही, हेमताबाद से अनामिका राय को, जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली को, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ को और दिनहाटा से हरिहर राय को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हो रहे हैं। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...