रायबरेली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई उनके एक विवादित बयान को लेकर की गयी है। इसके साथ ही आज उनके ऊपर काली स्याही भी फेंकी गयी है। घटना रायबरेली के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में उस समय हुई, जब आप नेता जिले के अस्पतालों का दौरा करने वाले थे।
पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बीजेपी और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आप नेता पर काली स्याही फेंक दी। इस दौरान आप विधायक की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। बता दें कि, आप विधायक सोमनाथ भारती ने जगदीशपुर में एक विवादित बयान देते हुए कहा था कि, यूपी के अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्ते के बच्चे पैदा हो रहे हैं।
विधायक के इस बयान के बाद उनके खिलाफ जगदीशपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद आज उनकी गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तारी के बाद सोमनाथ भारती को फुरसतगंज थाने ले जाया गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्हें अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया। फुरसतगंज एसओ का कहना है कि पूर्व मंत्री को यहां नहीं रखा गया है।
उधर अमेठी जिले के आम आदमी पार्टी प्रभारी हितेंद्र सिंह का कहना है कि वह गिरफ्तारी के बाद पीछे लगे हुए थे लेकिन पुलिस ने उन को गुमराह कर दिया और पूर्व मंत्री को अब कहीं और ले जाया गया है। बता दें कि, सोमनाथ भारती का विवादित बयान वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की मांग की गयी, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई दी थी।