Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आम आदमी पार्टी ने बहुत चालाकी से ‘झाडू’ सिंबल लेकर दिल्ली के दलितों को ठगा : आकाश आनंद

आम आदमी पार्टी ने बहुत चालाकी से ‘झाडू’ सिंबल लेकर दिल्ली के दलितों को ठगा : आकाश आनंद

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। दिल्ली की राजनीति में आज बड़ा सियासी फेरबदल हुआ। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया। वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इन सब सियासी घटनाक्रम पर बसपा सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनंद ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने बहुत चालाकी से ‘झाडू’ सिंबल लेकर दिल्ली के दलितों को ठगा है।

पढ़ें :- बुलडोजर विध्वंस कानून का राज का प्रतीक नहीं, केन्द्र व राज्य सरकारें संविधान व कानूनी राज के अमल होने पर ज़रूर ध्यान दें: मायावती

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल जी ने शराब घोटाले की वजह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। साथ ही उनके आदेश पर आतिशी जी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। ये दिल्ली के दलित समाज के साथ धोखा है। इसे फैसले से एक बार फिर केजरीवाल जी का सवर्ण प्रेम जाहिर हो गया है।

उन्होंने आगे लिखा कि, दिल्ली के दलित समाज को उम्मीद थी कि सीएम उनके समाज से होगा लेकिन केजरीवाल जी को मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब आतिशी सिंह जी पर भरोसा है पार्टी के दलित विधायकों पर नहीं। आम आदमी पार्टी ने बहुत चालाकी से ‘झाडू’ सिंबल लेकर दिल्ली के दलितों को ठगा है। आगामी चुनाव में दिल्ली के लोग इस ठगी का जवाब देंगे।

Advertisement