Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. AAP का प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप, कहा-केजरीवाल पर कराया हमला, BJP नेता बोले-सवाल पूछने पर रौंदा

AAP का प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप, कहा-केजरीवाल पर कराया हमला, BJP नेता बोले-सवाल पूछने पर रौंदा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi elections: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इन सियासी सरगर्मी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के लोगों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं। वहीं हमले के आरोप में प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने हमारे कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें मेरे एक कार्यकर्ता का पैर टूट गया है।

पढ़ें :- Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, भरत सिंह चौधरी समेत पांच विधायक बनें नए मंत्री

आम आदमी पार्टी की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल जी पर हमला करवाया। BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।

वहीं, प्रवेश वर्मा ने कहा, तीन युवा अरविंद केजरीवाल से अपनी नौकरी को लेकर सवाल कर रहे थे। तीनों युवाओं को अरविंद केजरीवाल की गाड़ी ने टक्कर मारी है जिसमें वे बैठे हुए थे। पहले ड्राइवर ने एक बार ब्रेक मार दी थी जिसके बाद केजरीवाल ने इशारा किया कि गाड़ी चढ़ा दो जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ाई, ये हत्या की साजिश का केस बनता है। तीनों युवाओं ने कहा है कि वे FIR दर्ज कराएंगे।

 

पढ़ें :- Congress Candidates Final List : केरलम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
Advertisement