1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी नौतनवा को मिला ‘A ग्रेड’, एसआईआरएफ–2026 रैंकिंग में जनपद में सर्वोच्च स्थान

कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी नौतनवा को मिला ‘A ग्रेड’, एसआईआरएफ–2026 रैंकिंग में जनपद में सर्वोच्च स्थान

कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी नौतनवा को मिला ‘A ग्रेड’, एसआईआरएफ–2026 रैंकिंग में जनपद में सर्वोच्च स्थान

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राजीव गांधी कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, नौतनवा को उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ़्रेमवर्क (SIRF)–2026 में जिले का A ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह सम्मान कॉलेज द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विविध शैक्षणिक, प्रशिक्षण व कौशल कार्यक्रमों के आधार पर दिया गया है।

पढ़ें :- Delhi Overbridge Collapses : दिल्ली के रूप नगर इलाके में टूटा फुट ओवरब्रिज, नाले में गिरी महिला की तलाश में जुटे बचाव दल

निरीक्षण टीम ने कॉलेज की

– नियमित कक्षाएँ

– प्रायोगिक प्रैक्टिकल

– हॉस्पिटल ट्रेनिंग

पढ़ें :- 16 की उम्र में सगी मामी से अवैध संबंध और मामा को उतारा मौत के घाट, फिर साले-सास की हत्या : एनकाउंटर में बरेली का अफसर खां ढेर

– इंडस्ट्रियल टूर व इंडस्ट्रियल विज़िट

– प्लेसमेंट गतिविधियाँ

– सामाजिक व जनजागरूकता कार्यक्रम

को विशेष रूप से सराहा। भौतिक सत्यापन के बाद संस्थान को जनपद में उत्कृष्ट श्रेणी की रैंकिंग प्रदान की गई।

संस्था के प्रबंधक डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य, निदेशक, समस्त शिक्षकगण व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को सराहा। उन्होंने इसे अनुशासन, टीम वर्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया।

पढ़ें :- 'तेजस्वी यादव पहले अपने घर में झांक लें...' जेडीयू नेता ललन सिंह ने 'हॉर्स ट्रेडिंग' के आरोपों पर किया पलटवार

कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभाराम साहू ने भी रैंकिंग को छात्रों की मेहनत और शिक्षकों की निष्ठा का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कॉलेज और बेहतर शैक्षणिक वातावरण, उन्नत प्रशिक्षण, अधिक प्लेसमेंट तथा उद्योगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल टूर व विज़िट जैसे कार्यक्रम और मजबूत किए जाएंगे।

कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि को जनपद का गौरव बताते हुए सभी छात्र–छात्राओं, अभिभावकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...