Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं। साथ ही भाजपा पर एक के बाद एक बड़े आरोप लगा रहे हैं। अब उन्होंने भाजपा पर सोने की चेन बांटने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा, जो इनके दफ्तर में जाकर लड़ता है उनको चुप कराने के लिए उन्हें ये दे देते हैं।
पढ़ें :- महिलाओं को 1500, युवाओं को भत्ता-ममता का मास्टरस्ट्रोक, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में वादों की बरसात
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, गाली गलौज पार्टी वालों के पास बहुत बहुत पैसा हो गया है। अब इन्होंने अपने नेताओं को सोने की चैन बांटने को भेजी हैं। लेकिन इनके नेता बांट नहीं रहे। जो इनके दफ़्तर में जाकर इनसे लड़ता है, उसको चुप करने के लिए उसे दे देते हैं। आपको भी चैन चाहिए तो आप भी इनके दफ़्तर जाकर ले आइए।
गाली गलौज पार्टी के लोग दिल्ली की जनता को ख़रीदना चाहते हैं।
वक्त आ गया है इन बेईमानों को ये बताने का कि दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। इस देश का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है।
दिल्लीवालों से मेरी खास अपील – pic.twitter.com/HzpQZpgWFp
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले अफसरों के तबादले पर घमासान, TMC पहुंची हाई कोर्ट, चुनाव आयोग के फैसले को दी चुनौती
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 14, 2025
लेकिन अपना वोट मत बेचना। आपका वोट बेशक़ीमती है। आपका वोट आपका, आपके बच्चों का और देश का भविष्य तय करता है। जो पैसे और सोने की चैन दे रहा है, उसे किसी क़ीमत पर वोट मत देना। किसी को भी वोट दे देना लेकिन वोट ख़रीदने वाले को वोट मत देना।
गाली गलौज पार्टी वालों के पास बहुत बहुत पैसा हो गया है। अब इन्होंने अपने नेताओं को सोने की चैन बांटने को भेजी हैं। लेकिन इनके नेता बांट नहीं रहे। जो इनके दफ़्तर में जाकर इनसे लड़ता है, उसको चुप करने के लिए उसे दे देते हैं। आपको भी चैन चाहिए तो आप भी इनके दफ़्तर जाकर ले आइए।…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 14, 2025
पढ़ें :- West Bengal Assembly Election 2026 : टीएमसी का घोषणापत्र जारी, ममता बनर्जी बोलीं- मोदी जी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं...
इसके साथ उन्होंने कहा कि, गाली गलौज पार्टी के लोग दिल्ली की जनता को ख़रीदना चाहते हैं। वक्त आ गया है इन बेईमानों को ये बताने का कि दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। इस देश का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है।