Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Accident : महाराष्ट्र के पुणे में एक की परिवार के 5 लोगों की मौत, एक घायल

Accident : महाराष्ट्र के पुणे में एक की परिवार के 5 लोगों की मौत, एक घायल

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Accident : महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रंजनगांव एमआईडीसी के पास अहमदनगर-पुणे हाईवे पर हुआ है। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

एसपी अभिनव देशमुख के अनुसार बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर में कार की भिड़त की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक घायल है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। कंटेनर चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि, रविवार की सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई थी। हादसा इतना भीषण था कि पूर्व विधायक की कार के परखच्चे उड़ गए थे।

Advertisement