Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Accident: देवरिया में स्कॉर्पियों और स्कूल वैन में टक्कर, छह बच्चे घायल, वैन चालक की हालत गंभीर

Accident: देवरिया में स्कॉर्पियों और स्कूल वैन में टक्कर, छह बच्चे घायल, वैन चालक की हालत गंभीर

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

 देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्कॉर्पियों और स्कूल वैन में टक्कर हो गई। इस टक्कर से वैन में सवार छह बच्चों को चोटें आयीं। उनका इलाज सीएचसी में ले जाया गया, वहीं चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वैन में 12 बच्चे सवार थे। ओवरटेक के कारण यह दुर्घटना हुई।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रुद्रपुर उपनगर के आइडी एकेडमी की स्कूल वैन छात्रों को लेकर स्कूल आ रही थी। इस दौरान वैन रुद्रपुर उपनगर के पश्चिमी बाइपास स्थित रुद्रपुर निवही मार्ग पर हड़ही पुल के समीप पहुंची थी।

तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों से आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें चालक सोहन शर्मा के अलावा छात्र अंश प्रजापति 12 वर्ष, अंशिका 14 वर्ष, अतिश कन्नौजिया 12 वर्ष, सृष्टि कन्नौजिया 10 साल, शिवम 10 वर्ष, शिवांश 10 वर्ष घायल हो गए।

सूचना पाकर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रतन पांडे मौके पर पहुंच कर घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। चालक सोहन शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Advertisement