खरीदारी करना किसे नहीं पसंद होता है। इसके लिए लोग वीकेंड या छुट्टी का दिन चुनते हैं। बहुत कम लोग ही जानते है ज्योतिष शास्त्र में सामान खरीदने के लिए दिनों का जिक्र किया गया है। इसके अनुसार खरीदारी करने से घर में बरकत आती है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस दिवस कौन सी वस्तु खरीदना शुभ हैं या कौन सी वस्तु की खरीदारी करना अशुभ माना गया हैं।
पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
सप्ताह के 7 दिवस किसी ना किसी ग्रह या भगवान से संबंधित माने गये हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप दिवस के अनुसार अपने लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे तो आपके लिए शुभ रहेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किस दिवस कौन सी वस्तु खरीदना शुभ हैं या कौन सी वस्तु की खरीदारी करना अशुभ माना गया हैं।
#Thread सप्ताह के 7 दिवस किसी ना किसी ग्रह या भगवान से संबंधित माने गये हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप दिवस के अनुसार अपने लिए जरूरी वस्तुओं की खरीदारी… pic.twitter.com/SLqenXda3C
— तहक्षी
tehxi தக்ஷி (@yajnshri) August 22, 2024 पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 : आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन कंप्यूटर, कॉपी-किताबें, मोबाइल या कोई भी स्टेशनरी का सामान नहीं खरीदना चाहिए। लेकिन इस दिन चावल, डेयरी उत्पाद और बर्तन खरीदना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है तथा उनका पसंदीदा रंग लाल है, इसलिए इस दिवस लाल रंग की चीज़ें खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिवस जूते या लोहे की चीज़ें खरीदने से बचना चाहिए।
बुधवार का दिन भगवान गणेश तथा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का दिवस है। इस दिवस चावल, दवाइयां, बर्तन और एक्वेरियम खरीदने से बचना चाहिए। लेकिन स्टेशनरी या कला से जुड़ी चीजें खरीदना शुभ रहेगा।
बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। इस दिन को चश्मा, काजल, बर्तन या कोई नुकीली चीज खरीदना अशुभ माना जाता है। लेकिन इलेक्रट्रानिक सामान, प्रॉपर्टी, कपड़े और फर्नीचर आदि खरीद सकते हैं।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा , ऋण मुक्ति के लिए माता को 108 गुड़हल के फूल करें अर्पित
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की अराधना का दिन होता है। इस दिन कोक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्रॉपर्टी का खरीदना अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन सौंदर्य संबंधी सामान, पूजा पाठ का सामान, तिजोरी और कपड़े आदि खरीदे जा सकते हैं।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन नमक, चमड़े की कोई चीज, लाल कपड़े और सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके विपरित इस दिवस औजार, मशीनरी और फर्नीचर खरीदना शुभ माना गया है। वहीं रविवार के दिवस लोहे से संबंधी वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस दिवस लाल रंग की वस्तु, गेहूं और दवाइयां खरीदी जा सकती हैं।