Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे पैतृक गांव, कहा- भतीजी की शादी के बाद देंगे सारे सवालों का जवाब

अभिनेता राजपाल यादव पहुंचे पैतृक गांव, कहा- भतीजी की शादी के बाद देंगे सारे सवालों का जवाब

By संतोष सिंह 
Updated Date

शाहजहांपुर । चेक बाउंस मामले (Cheque Bounce Cases) में जमानत पर जेल से रिहा हुए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव (Actor Rajpal Yadav) बुधवार को यूपी के शाहजहांपुर जिले में अपने पैतृक गांव कुंडरा में पहुंच गए हैं। उन्होंने भतीजी की शादी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह दो दिन भतीजी की शादी में व्यस्त हैं। चार दिन बाद सभी के सवालों का जवाब देंगे।

पढ़ें :- राजपाल यादव 12 दिन बाद आए तिहाड़ जेल से आए बाहर, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा

अभिनेता राजपाल यादव (Actor Rajpal Yadav) का विवाद न्यायालय में पहुंच गया। पांच करोड़ रुपये का ऋण ब्याज सहित नौ करोड़ रुपये हो गया था। न्यायालय के आदेश पर पांच फरवरी को अभिनेता ने सरेंडर कर दिया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए। बुधवार को तड़के पैतृक गांव आ गए। वह 19 फरवरी को बड़े भाई श्रीपाल की बेटी प्रियंका की शादी में शामिल होंगे। उन्होंने बरात की तैयारियों को देखा।

राजपाल ने मदद करने वालों का किया शुक्रिया

राजपाल यादव (Actor Rajpal Yadav) ने कहा कि सारी प्रक्रिया हाईकोर्ट से चल रही हैं। हाईकोर्ट के निर्णय का पूरा सम्मान करते हैं। दो दिन भतीजी की शादी के चलते व्यस्त रहेंगे। चार दिन के बाद जितने भी सवाल हैं। उसका ईमानदारी के साथ उत्तर दिए जाएंगे। अभिनेता ने कहा कि बुरे वक्त में जितने लोगों ने सहयोग किया। उनका इस प्यार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

पढ़ें :- जेल से बाहर आएंगे एक्टर राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक
Advertisement