benefits of dates soaked in coconut oil : एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में एक टीवी शो में अपने डेली रुटीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि डेली सुबह खाली पेट सबसे पहले नारियल तेल में भिगा हुआ खजूर जरुर खाती हैं। खजूर और नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड
जहां खजूर में नेचुरल शुगर होती है। इसे खाने से शरीर में तुंरत ऊर्जा आती है। अगर नारियल तेल की बात करें तो इसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है।
इसके अलावा नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करने में हेल्प करता है। खजूर में फाइबर भी पाया जाता है जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। नारियल तेल गुड फैट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा सोहा सुबह ब्रेकफास्ट में चिया पुडिंंग के साथ कुछ मौसमी फलो को जरुर खाती है। इसके बाद जिम जाती है।।