पटना। बिहार शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (Additional Chief Secretary KK Pathak) ने त्याग दे दिया है। उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा (Resigns) भेज दिया है। उनका इस्तीफा (Resigns) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं केके पाठक अपर मुख्य सचिव (Additional Chief Secretary KK Pathak) , शिक्षा विभाग (Education Department) , बिहार के पद का प्रभार स्वत: परित्याग करता हूं।
पढ़ें :- Sitapur News: चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे के अंदर मिला शव
बता दें कि बीते कुछ समय से केके पाठक काफी चर्चा में थे। शिक्षकों में भी उनको लेकर खौफ देखने को मिल रहा था। वहीं, विपक्ष भी लगातार उन पर आरोप लगा रहा था। बीजेपी नेताओं ने तो केके पाठक पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया था। राजद और जदयू के एमएलसी भी केके पाठक के खिलाफ राज्यपाल के पास गए थे।
जानिए केके पाठक के बारे में ?
केके पाठक (kk pathak) 1990 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं।
पढ़ें :- मध्य-पूर्व संघर्ष पर पैदा होने वाले मुद्दों पर अंतर-मंत्रालयी समूह का किया गया गठन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता
उन्होंने शुरुआती पढ़ाई यूपी से की थी। 1990 में उन्हें कटिहार में पहली पोस्टिंग मिली।
1996 में पहली बार केके पाठक पहली बार डीएम बने थे।
2015 में आबकारी नीति लागू करने में केके पाठक का अहम योगदान रहा।
केके पाठक (kk pathak) को जून 2023 में मद्य निषेध विभाग से हटाकर बिहार शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया।