1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहन पहुंचे संसद , रसोई गैस संकट को लेकर दर्ज कराया विरोध

Viral Video : TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सिलेंडर वाली टी-शर्ट पहन पहुंचे संसद , रसोई गैस संकट को लेकर दर्ज कराया विरोध

पश्चिम एशिया (West Asia) में संघर्ष के चलते देशभर में रसोई गैस के संकट (Cooking Gas Crisis) को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। रसोई गैस संकट (Gas Shortage Protest) को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन TMC (MP Derek O'Brien) शुक्रवार को संसद परिसर में एलपीजी सिलेंडर प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया (West Asia) में संघर्ष के चलते देशभर में रसोई गैस के संकट (Cooking Gas Crisis) को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। रसोई गैस संकट (Gas Shortage Protest) को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन TMC (MP Derek O’Brien) शुक्रवार को संसद परिसर में एलपीजी सिलेंडर प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आए। एलपीजी सिलेंडर प्रिंटेड टी-शर्ट (LPG Cylinder-Printed T-Shirt) पहने डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो उस समय सामने आया है विपक्ष रसोई गैस संकट (Cooking Gas Crisis)  को लेकर सरकार को निशाना बना रहा है।

पढ़ें :- Video- 45 फीट ऊँची जिप लाइन में, सेफ्टी बेल्ट का कैसे खुल गया हुक? माता-पिता की आँखों के सामने गिरकर मासूम की मौत

केंद्र सरकार वास्तविकता से कटी हुई हैः सागरिका घोष

पढ़ें :- UP Power Crisis : यूपी में बिजली संकट गहराया, अखिलेश यादव, बोले-भाजपा राज में बिजली के ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं

इससे पहले, राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष (Trinamool Congress Deputy Leader Sagarika Ghose) ने गुरुवार को सरकार पर ‘एलपीजी की कमी’ को स्वीकार न करने का आरोप लगाया। सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने कहा था कि केंद्र सरकार वास्तविकता से कटी हुई है और नागरिकों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास नहीं कर रही है। घोष ने आरोप लगाया कि सरकार संकट का दोष और बोझ आम जनता पर डालने की कोशिश कर रही है। नरेंद्र मोदी सरकार वास्तविकता से पूरी तरह से कटी हुई है। देश भर में, छोटे भोजनालय, रेस्तरां, लघु उद्योग, अनौपचारिक क्षेत्र तथा श्रमिक, गृहिणी, वरिष्ठ नागरिक और छात्र, सभी एलपीजी गैस की इस गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं।

सरकार हकीकत को स्वीकार करने को तैयार नहींः टीएमसी

सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने कहा कि मोदी सरकार इस वास्तविकता को स्वीकार करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। वह कह रही है, ‘घबराइए मत।’ जैसे कि इस आपात स्थिति में घबराने के लिए नागरिक ही जिम्मेदार हों। उन्होंने कहा कि लोगों का घबराना जाहिर है। सरकार ने आवश्यक सामग्री का भंडारण क्यों नहीं किया? बेशक, एलपीजी (LPG ) नहीं मिल सकने और इसकी कमी की आशंका होने पर नागरिक घबरा जाएंगे। सरकार ने एलपीजी (LPG ) का भंडारण क्यों नहीं किया है, एलपीजी संकट (LPG Crisis) से निपटने के लिए कोई उचित कार्य योजना क्यों नहीं है?

जब संसद का सत्र जारी है तो सदन में चर्चा क्यों नहीं हो रही है और बैठक ‘सम्मेलन कक्ष’ में क्यों की जा रही है?

घोष ने कहा कि यह सिर्फ कमी की बात नहीं है, बल्कि मोदी सरकार (Modi Government) की चौतरफा विफलता है जो अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। तृणमूल ने बुधवार को मोदी सरकार द्वारा पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में भाग नहीं लिया। पार्टी ने इसे लेकर यह सवाल किया कि जब संसद का सत्र जारी है तो सदन में चर्चा क्यों नहीं हो रही है और बैठक ‘सम्मेलन कक्ष’ में क्यों की जा रही है?

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स 12.2 मिलियन पार', बीजेपी के फिलहाल 8.7 मिलियन, यूजर्स बोले-'पिक्चर अभी बाकी है दोस्तों'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...