Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ADM सुरजीत सिंह की मौत का मामला: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले-वे बहुत अच्छे अधिकारी थे, घटना दुखद

ADM सुरजीत सिंह की मौत का मामला: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले-वे बहुत अच्छे अधिकारी थे, घटना दुखद

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या में गुरुवार अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। उनका शव उनके सरकारी आवास पर मृत अवस्था में मिला। सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना पर अयोध्या के सांसद अवेधश प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, ये घटना बहुत ही दुखद है, वो बहुत ही अच्छे अधिकारी थे।

पढ़ें :- UP DA News: दिवाली से पहले योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा; डीए में इतने प्रत‍िशत बढ़ोत्तरी

दरअसल, ADM सुरजीत सिंह की मौत की जानकारी मिलने के बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद कोतवाली नगर के सुरसरी कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने घटना पर दुख जताया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ये घटना बहुत ही दुखद है। वे बहुत ही अच्छे अधिकारी थे। इस घटना से बहुत दुख पहुंचा है। कभी इनकी कोई शिकायत नहीं हुई और जनता में भी सुरजीत सिंह लोकप्रिय थे।

कमरे में मृत पड़े थे एडीएम
गुरुवार सुबह एडीएम के आवास पर नौकरानी पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। कॉल बेल बजाने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। इसके बाद नौकरानी ने आसपास रहने वाले अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस को जानकारी दी गई। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि एडीएम कमरे में गिरे हुए थे और थोड़ी दूर पर खून भी बिखरा हुआ था। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि एडीएम की मृत्यू कैसे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement