1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

यूपी के प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज (Prayagraj Cold Storage) हादसा मामले में योगी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh) ने मंगलवार को सख्त एक्शन लिया है। मंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव (District Horticulture Officer Saurabh Srivastava) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज (Prayagraj Cold Storage) हादसा मामले में योगी सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh) ने मंगलवार को सख्त एक्शन लिया है। मंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव (District Horticulture Officer Saurabh Srivastava) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रथम दृष्टया में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक जांच के साथ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- Video- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टूटने के सवाल पर भड़के मंत्री जी, बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

इस पूरे मामले में संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। 5 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इस मामले में कार्रवाई करते हुए सपा नेता अंसार अहमद को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं सपा नेता के बेटे, भतीजे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।

छानबीन में जुटी पुलिस

बता दें कि आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे के बाद पुलिस ने 7 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने सपा नेता अंसार अहमद, बेटे मंजूर और भतीजे अलाउद्दीन को हिरासत में लिया है। मामले में तीनों से पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें :- बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स छापे पर भड़के योगी के मंत्री दिनेश प्रताप, बोले-यदि उनके जीवन को कोई हानि हुई तो ये संवेदनहीन संस्थाये होंगी जिम्मेदार

बता दें कि सोमवार दोपहर प्रयागराज जिले के फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 घायलों का SRN मेडिकल में इलाज चल रहा है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद और घायलों को 50-50 हजार देने की घोषणा की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...