Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Afghanistan Rain Flood : अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत

Afghanistan Rain Flood : अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Afghanistan Rain Flood : अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण  घर आंशिक रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। देश के बघलान प्रांत में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। तालिबान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार, बघलान में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रांतीय निदेशक इदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग लापता हैं इससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका

खबरों के अनुसार , अधिकांश नुकसान और हताहतों की संख्या अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में दर्ज की गई, जहां मूसलाधार बारिश के कारण 36 लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए। एनडीएमए के अनुसार, पंजाब प्रांत में कम से कम 25 मौतें हुईं और आठ घायल हुए।

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला जानान सैक ने कहा कि अधिकारियों का पूरा ध्यान बचाव अभियान पर है और वह हताहतों की संख्या तथा बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बाद में सटीक जानकारी दे पाएंगे।

Advertisement