Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Alia-Ranbir के बाद इस सिंगर ने रचाई शादी, तस्वीरों ने फैंस को किया शॉक

Alia-Ranbir के बाद इस सिंगर ने रचाई शादी, तस्वीरों ने फैंस को किया शॉक

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Milind Gaba – Priya Wedding: पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्स का शादी के बंधन में बंधने का सिलसिला जारी है। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे हैं और अब इसी क्रम में मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा का नाम भी शामिल हो गया है।

पढ़ें :- Vicky Kaushal Birthday Special: पति विक्की कौशल के बर्थडे पर कैटरीना ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

मिंलिंद दूल्हा बन घोड़ी चढ़ चुके हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग शादी रचा रहे हैं, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी हल्दी मेहंदी और बारात की तस्वीरें वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी से शेयर की हैं।

जिसमें दूल्हे मियां बने मिलिंद गाबा बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मिलिंद गाबा की शादी में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा मुंडा घोड़ी चढ़ ही गया’। इस दौरान अक्षरा भी लाल चटख लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।


सिंगर मिलिंद गाबा ने हाल ही में गर्लफ्रेंड प्रिया संग सगाई की थी। उन्होंने अपनी सगाई में एक ग्रैंड पार्टी दी थी जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी। मिलिंद ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके बाद से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए थे और आज वह दूल्हे राजा बनकर अपनी दुल्हनियां लेने पहुंच गए हैं।

मिलिंद ने शादी से पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी के फंक्शन 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 13 को कॉकटेल पार्टी होगी। 15 तारीख को प्रिया के घर मेहंदी सेरेमनी होगी।

पढ़ें :- Rakhi Sawant Health Update: राखी के यूटरस में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर, डॉक्टर्स ने जताया ऐसा शक ...

16 अप्रैल को हमारी शादी जाट और पंजाबी रीति-रिवाज से होगी। मिलिंद और प्रिया लंबे समय से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। मिलिंद के स्ट्रगल के टाइम में प्रिया हमेशा उनके साथ रहीं। मिलिंद कहते हैं कि ये उनके लिए बहुत मायने रखता है।

Advertisement