नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के हाईकमान को धन्यवाद किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीतेगा पंजाब मिशन को पूरा करने का काम करूंगा।
पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट
साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास किया। सिद्धू ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद एक विन्रम कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। इस खास मौके पर सिद्धू ने अपने पिता को भी याद किया।
To share prosperity, privilege & freedom not just among a few but among all, My father a Congress worker left a royal household & joined freedom struggle, was sentenced to death for his patriotic work reprieved by King’s Amnesty became DCC President, MLA, MLC & Advocate General. pic.twitter.com/fTv0eNlNyt
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) July 19, 2021
पढ़ें :- UP Rainfall Alert : आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट जारी
सिद्धू ने कहा कि मेरे पिता समृद्धि, विशेषाधिकार और स्वतंत्रता को सभी के साथ साझा करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। बता दें कि, रविवार रात कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।