India vs England T20I and ODI Series Schedule: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां टीम मेजबान के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खेल रही है। इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रही है, जबकि आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी के बीच सिडनी में खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी खत्म हो जाएगा। फिर घर पर टीम का एक्शन देखने को मिलने वाला है।
पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का कल नोटिस दे सकता है विपक्ष, लोकसभा क़रीब 120 और राज्यसभा में 60 सांसदों ने नोटिस कॉपी पर किए हस्ताक्षर
दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के बाद टीम इंडिया को घर पर पांच टी20आई और तीन वनडे सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज में टीम के सामने इंग्लैंड की टीम होगी। इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्य कुमार यादव के हाथों में होगी। वनडे सीरीज में कप्तानी कौन संभालेगा, इस पर भी सस्पेंस है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से रोहित शर्मा की कप्तानी कुछ खास नहीं रही है। आइये, जानते हैं कि भारत बनाम इंग्लैंड, टी20आई और वनडे सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे-
भारत बनाम इंग्लैंड, टी20आई सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी20I मैच: बुधवार 22 जनवरी 2025, भारतीय समय अनुसार शाम 7.00 बजे- ईडन गार्डन (कोलकाता)
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टी20I मैच: शनिवार 25 जनवरी 2025, भारतीय समय अनुसार शाम 7.00 बजे- एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई)
पढ़ें :- वाशिंगटन डीसी में लगी ट्रंप और एपस्टीन की टाइटैनिक पोज वाली मूर्ति, गुमनाम आर्टिस्ट का US प्रशासन पर हमला
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी20I मैच: मंगलवार 28 जनवरी 2025, भारतीय समय अनुसार शाम 7.00 बजे- सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (राजकोट)
भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टी20I मैच: शुक्रवार 31 जनवरी 2025, भारतीय समय अनुसार शाम 7.00 बजे- महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (पुणे)
भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां टी20I मैच: रविवार 02 फरवरी 2025, भारतीय समय अनुसार शाम 7.00 बजे- वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
भारत बनाम इंग्लैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे: गुरूवार 06 फरवरी 2025, भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.30 बजे- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (नागपुर)
पढ़ें :- लोकसभा में मचा बवाल राहुल गांधी ने स्पीकर पर लगाया आरोप, कहा- सदन में बार-बार बोलने से रोका जा रहा है
भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा वनडे: रविवार 09 फरवरी 2025, भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.30 बजे- बाराबती स्टेडियम (कटक)
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा वनडे: बुधवार 12 फरवरी 2025, भारतीय समय अनुसार दोपहर 1.30 बजे- नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)