Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेक्स वर्धक दवा खाकर पत्नी प्रेमी के साथ 3 दिन तक कमरे में रही बंद, फिर जो हुआ वो…

सेक्स वर्धक दवा खाकर पत्नी प्रेमी के साथ 3 दिन तक कमरे में रही बंद, फिर जो हुआ वो…

By santosh singh 
Updated Date

एटा। यूपी (UP)  के एटा जिले (Etah district) के अवागढ़ थाना (Avagarh Police Station) क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ तीन दिन से घर में रह रही थी। शुक्रवार रात जब उसका पति अचानक घर लौटा तो उसे पत्नी एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पढ़ें :- Video- 'एक खून माफ होता तो ज्ञानेंद्र कुमार को गोली मार देता...' VIP प्रमुख मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर फूटा गुस्सा

पति पर जानलेवा हमला

पीड़ित पति पेशे से मजदूर है। वह आगरा के एक पेठा कारखाने में काम करता है। शुक्रवार की रात जब वह गांव स्थित अपने घर लौटा तो पत्नी को एक अजनबी युवक के साथ देखकर सन्न रह गया। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर गला दबाने की कोशिश की और कहा,कि तेरे भी टुकड़े करके ड्रम में फेंक देंगे जैसा मेरठ में हुआ था।

बच्चों के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने पकड़ा प्रेमी

पीड़ित के अनुसार महिला और उसका प्रेमी पिछले तीन दिनों से बच्चों के साथ भी मारपीट कर रहे थे, जिससे बच्चे भय में जी रहे हैं। पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पढ़ें :- Basti News : जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद

पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली जिसमें कथित तौर पर कुछ सेक्सवर्धक दवाएं भी मिली हैं। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। बच्चों के बयान भी लिए जाएंगे। यदि किसी तरह की और आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

पढ़ें :- 112 किमी की नई रेल लाइन से बदल सकती है नैमिषारण्य की तस्वीर, मथुरा से सीधी कनेक्टिविटी: पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Advertisement