1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन शर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया, हासिल की स्वर्णिम सफलता

Asian Para Games 2026: Indian sprinter Simran Sharma has won a gold medal, achieving a golden success. भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को aichi nagoya में रिकॉर्ड समय के साथ एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में लगातार दो दिनों में दो बड़े रिकॉर्ड्स के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Asian Para Games 2026 :  भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को aichi nagoya में रिकॉर्ड समय के साथ एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में लगातार दो दिनों में दो बड़े रिकॉर्ड्स के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

इसके पहले सिमरन ने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था। बुधवार को सिमरन ने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

इंडोनेशिया की मेड नी पुत्री ने 12.51 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टी12 वर्ग में उन दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिनकी समस्या गंभीर नहीं है।

पेरिस पैरालंपिक 2024: उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर T12 श्रेणी में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था।

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप: वह 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धाओं में विश्व चैंपियन (Gold Medallist) रह चुकी हैं।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में प्रमोद का कमाल, 1500 मीटर  टी-46 रेस में जीता सिल्वर मेडल

खेलों में उनके इस बेमिसाल योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...