नई दिल्ली। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 12 मुकाबले खेलने हैं। छह हफ्तों तक चलने वाले इस दौरे की शुरुआत 22 अक्तूबर से शुरू हो रही पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की यह सीरीज एक नवंबर तक चलेगी।
टी20 सीरीज के मैच क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, ऑकलैंड और हैमिल्टन जैसे मैदानों पर खेले जाएंगे, लेकिन इस दौरे को लेकर मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने एक बड़ा मुद्दा उठाया। हर्षा के मुताबिक टीम ने कई खिलाड़ियों को मौका दिया, लेकिन फॉर्मेट के हिसाब से चूक भी नजर आई। दरअसल, तीनों ही फॉर्मेट (टी20, वनडे और टेस्ट) के लिए टीम में कई नए चेहरों और अलग-अलग खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टेस्ट टीम में आकिब नबी का नाम नहीं होने पर हर्षा भोगले ने ऐतराज जताया। नबी ने घरेलू क्रिकेट में लाल गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था। ऐसे में वह न्यूजीलैंड की पिच पर टीम के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
हर्षा भोगले के मुताबिक अलग-अलग फॉर्मेट में कुछ नए चेहरों को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वहीं इंडिया-ए की अलग टीम का ऐलान भी साथ किया गया था। हर्षा के मुताबिक न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन का चयन बहुत सोच-समझकर करना होगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय टीम नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर सकती है। भारत घर में वेस्टइंडीज सीरीज में दो स्पिन ऑलराउंडर के साथ खेल रहा था। मगर न्यूजीलैंड में टीम इंडिया परिस्थितियों को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प के साथ उतर सकता है। न्यूजीलैंड की पिच पर देखा गया है कि तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। इस वजह से अक्षर पटेल की जगह भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को मौका दे सकता है।
अक्षर की जगह रेड्डी को मिल सकती है जगह
वेस्टइंडीज सीरीज में अक्षर को खेलने का मौका मिला। मगर न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। इसलिए श्रेयस अय्यर शिवम दुबे के अलावा, नितीश कुमार रेड्डी के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प के साथ उतर सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी की कमान चार साल टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। भुवी का साथ बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह देंगे। तीसरे तेज गेंदबाजी के विकल्प के रूप में प्रिंस यादव दिख सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका
कप्तान अय्यर ने मैच से पहले ही बता दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि टीम के ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार रन बना रहे हैं और भारत को वर्ल्ड कप जीता चुके हैं।
स्पिनर की भूमिका वरुण चक्रवर्ती निभा सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा, नमन धीर ऑलराउंडर के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।