टोयोटा ने हाल में ही ग्लांजा को अपडेट किया है। इसके बाद कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड वर्जन को भी टेस्ट करते हुए देखा गया है। हाल ही में इस नई एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
2027 Toyota Fortuner Testing : टोयोटा ने हाल में ही ग्लांजा को अपडेट किया है। इसके बाद कंपनी की पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड वर्जन को भी टेस्ट करते हुए देखा गया है। हाल ही में इस नई एसयूवी कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद है कि नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का डिजाइन हाल ही में अपडेट हुई हाइलक्स से काफी प्रेरित होगा। भारत में इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
बॉक्सी सिल्हूट
नई फॉर्च्यूनर गाड़ी के डिजाइन में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, इसमें ज्यादा चौकोर और बॉक्सी सिल्हूट देखने को मिलेगा। आगे की तरफ इसमें पतले एलईडी हेडलैम्प्स का सेटअप दिया गया है, जिन्हें एलईडी डीआरएल के साथ जोड़ा गया है।
ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप
इन डीआरएल को एक पतली ग्लॉस ब्लैक स्ट्रिप कनेक्ट करती है। सबसे बड़ा बदलाव इसकी ग्रिल में है, जो अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ी है और इसमें “हनीकॉम्ब” मेश पैटर्न दिया गया है, ठीक वैसा ही जैसा हमने नई हाइलक्स में देखा था।
“टोयोटा” बैजिंग
यह भी उम्मीद की जा रही है कि टोयोटा लोगों की जगह अब ग्रिल पर बोल्ड अक्षरों में “टोयोटा” बैजिंग दी जाएगी, जो इसकी रोड प्रजेंस को और बढ़ाएगी।
कैबिन की बात करें, तो यहां भी हमें हाइलक्स की झलक देखने को मिलेगी। कार में ज्यादा मॉडर्न डैशबोर्ड मिलेगा, जिसमें बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एडिशनल कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। कार में पहले वाला ही 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा।
ये कार 2027 में लॉन्च हो सकती है। इससे पहले टोयोटा भारत में इनोवा हायक्रॉस को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है।