लखनऊ। ईद-उल-अज़हा (Eid-ul-Adha) का त्योहार प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने एक साथ नमाज पढ़ी और देश मे अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं, प्रदेश भर में सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद (Teele Wali Mosque) पर सबसे पहले सुन्नी समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी।
पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गले मिलकर दी बधाई
ईद की नमाज (Eid ki Namaaz) पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। छोटे छोटे बच्चों ने भी नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी।