अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पत्नी संग अहमदाबाद के एक जैन मंदिर में पूजा अर्चना है। ये प्रार्थना सेबी की ओर से हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को क्लीन चिट मिलने के बाद देखा गया। एक न्यूज़चैनल के अनुसार किसी करीबी सूत्र ने बताया कि हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी ने खुशी मानाने के बजाय भगवान का आभार व्यक्ति किया । मंदिर में अडानी पत्नी के साथ दीया जलाकर और शीश झुकाकर ईश्वर का धन्यवाद किए। सूत्र ने कहा कि अडानी परिवार के लिए, यह सिर्फ नियामक राहत नहीं थी। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक था। ये धैर्य, विश्वास और लचीलेपन की एक शांत जीत थी।
पढ़ें :- 'LIC में लगा जनता का पैसा नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त अडानी पर लुटा दिया...', कांग्रेस का बड़ा आरोप
SEBI ने दी क्लीन चिट
गुरुवार को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने हिंडनबर्ग रिसर्च की ‘झूठी कहानियों’ फैलाने वालों से माफी मांगने को कहा। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अडानी ग्रुप को उनकी आधारहीन आरोपों के लिए क्लीन चिट दी है। सेबी ने कहा कि अडानी ग्रुप किसी भी प्रकार से मानदंडों का उल्लंघन नहीं किया है और ना कोई धोखाधड़ी किया है।
निवेशकों के प्रति जताई सहानुभूति
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति ग्रुप की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने उन निवेशकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की जिन्होंने रिपोर्ट के कारण पैसे खो दिए। गौतम अडानी ने एक्स पर लिखा, ‘एक विस्तृत जांच के बाद सेबी ने पुष्टि की है कि हिंडनबर्ग के दावे निराधार थे। पारदर्शिता और ईमानदारी हमेशा से अडानी ग्रुप की पहचान रही है। हमें उन निवेशकों का दर्द महसूस होता है जिन्होंने इस धोखाधड़ी और प्रेरित रिपोर्ट के कारण पैसे खो दिए। झूठी कहानियां फैलाने वालों को देश से माफी मांगनी चाहिए। भारत के संस्थानों, भारत के लोगों और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है। सत्यमेव जयते! जय हिन्द!
पढ़ें :- Google आंध्र प्रदेश में AI Hub स्थापित करने के लिए निवेश करेगा 15 बिलियन डॉलर, अदानी समूह की साझेदारी से बनेगा सबसे बड़ा डेटा सेंटर