1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बारामती में असीमित क्षमता है, जो एक असाधारण नेता और मेरे गुरु, शरदचंद्र पवार के विज़न से संभव हुआ: गौतम अदानी

बारामती में असीमित क्षमता है, जो एक असाधारण नेता और मेरे गुरु, शरदचंद्र पवार के विज़न से संभव हुआ: गौतम अदानी

शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI  (Sharadchandra Pawar Centre of Excellence in AI) के उद्घाटन करते हुए रविवार को अदानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदानी (Gautam Adani)  ने कहा कि यह सच में हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जो सिर्फ़ नक्शे पर एक बिंदु नहीं होतीं, बल्कि प्रगति, बदलाव और अवसरों के पावरहाउस का एक मिसाल बन जाती हैं।

By santosh singh 
Updated Date

बारामती: शरदचंद्र पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI  (Sharadchandra Pawar Centre of Excellence in AI) के उद्घाटन करते हुए रविवार को अदानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदानी (Gautam Adani)  ने कहा कि यह सच में हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। दुनिया में ऐसी जगहें हैं जो सिर्फ़ नक्शे पर एक बिंदु नहीं होतीं, बल्कि प्रगति, बदलाव और अवसरों के पावरहाउस का एक मिसाल बन जाती हैं। बारामती (Baramati) ऐसे ही एक बदलाव का प्रतीक है, जिसमें असीमित क्षमता है, जो एक असाधारण नेता और मेरे गुरु, शरदचंद्र पवार के विज़न से संभव हुआ है।

पढ़ें :- सेवानिवृत्ति और नौकरी छोड़ने के बाद टॉप अधिकारी बड़ी कंपनियों में हो रहे शामिल, क्या ये पैटर्न सरकारी पॉलिसी के लिए बड़ा खतरा?

उद्घाटन समारोह में अदानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदानी (Gautam Adani) ने कहा कि उनके (शरद पवार) जैसे नेता हमें याद दिलाते हैं कि अच्छी राजनीति नारों के बारे में नहीं है, बल्कि यह समझने के बारे में है कि कोई देश किसी एक जीत से आगे नहीं बढ़ता, बल्कि अपने लोगों, संस्थानों और विज़न के लगातार तालमेल से आगे बढ़ता है।

पढ़ें :- iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत

गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कहा कि मुझे तीन दशकों से अधिक समय से शरद पवार को जानने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, और उनसे मैंने जो कुछ सीखा है, उसकी कोई तुलना नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता और सहानुभूति ही सबसे गहरा प्रभाव छोड़ती है। मैंने कई बार बारामती का दौरा किया है और शरद पवार ने यहां जो कुछ हासिल किया है, वह विकास से कहीं बढ़कर है। उन्होंने कृषि में बदलाव लाया है, सहकारी समितियों को मजबूत किया है और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया है।

गौतम अदाणी इससे पहले भी 2022 में बारामती आए थे, जब उन्होंने यहां साइंस एंड इनोवेशन एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन किया था। अदाणी और पवार परिवार के बीच संबंध लगभग तीन दशक पुराने माने जाते हैं। यह नया AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्षेत्र में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है

AI भारत के विकास पथ को आकार देगा और अब होगी वैश्विक वर्चस्व की प्रतियोगिता

इस मौके पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘यह AI केंद्र कृषि, स्वास्थ्य सेवा और नवाचार पर केंद्रित होगा। अब AI भारत की चौथी नींव बनने जा रहा है। AI भारत के विकास पथ को आकार देगा। इस दौरान गौतम अदाणी ने यह भी कहा कि AI से महाराष्‍ट्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा। गौतम अदाणी ने कहा कि वैश्विक AI की प्रतिस्पर्धा में भारत ने एक कदम आगे बढ़ाया है। AI अब केवल एक तकनीकी दौड़ नहीं रह गई है, बल्कि यह वैश्विक वर्चस्व की प्रतियोगिता है।

कार्यक्रम में शरद पवार, बारामती की सांसद सुप्रिया सुले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार तथा पवार परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे। इसके अलावा NCP (SP) विधायक रोहित पवार और विद्या प्रतिष्ठान के कोषाध्यक्ष युगेंद्र पवार भी मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...