Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आगरा की पुलिस कमिश्रनेट नहीं बल्कि कमीशन रेट हो गयी है…भाजपा विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

आगरा की पुलिस कमिश्रनेट नहीं बल्कि कमीशन रेट हो गयी है…भाजपा विधायक ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा छावनी से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा, पुलिस मनमानी कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही। जबकि, भूमाफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। जिससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। भाजपा विधायक ने कहा है कि, ये आगरा में पुलिस की कमिश्नरेट नहीं, कमीशन की रेट हो गई है।

पढ़ें :- ICC T20 World Cup: टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से लगान वसूलने उतरेगा भारत

भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने एक प्रेस नोट जारी किया है। इसमें उन्होंने आगरा पुलिस कमिश्नरेट की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, आगरा में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कुछ एसीपी यूपी के मुख्यमंत्री की अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगा रहे हैं। भूमाफिया और अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उन्हें सरंक्षण दे रही है। भाजपा के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को गंभीर धाराओं में जेल भेज रही है। पुलिस की लचर पैरवी के कारण न्यायालय से भूमाफिया और अपराधी आए दिन बरी हो रहे हैं। एक सप्ताह पहले छत्ता पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया। मगर, दो घंटे बाद ही उसे थाने से छोड़ दिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आगरा पुलिस कमिश्रनेट नहीं बल्कि पुलिस की कमीशन की रेट हो गयी है। कमिश्नरेट बनने के बाद जिले में पुलिस की वसूली और बढ़ गई है। बाजारों में नोटिस के नाम पर वसूली की जा रही है। जिससे सरकार ही स्वच्छ छवि खराब हो रही है। इसको लेकर साक्ष्यों के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।

Advertisement