अहमदाबाद। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद घटनास्थल से विचलित करने वाला मंजर सामने आया है।एअर इंडिया विमान संख्या- AI171 12 जून दुर्घटनाग्रस्त हुई। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान का संपर्क टूट गया और वह मेघानी नगर स्थित मेंटल हॉस्पिटल कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पढ़ें :- स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे CM विजय, छात्रों के साथ बैठकर किया नाश्ता; कक्षा 8 तक बढ़ी मुफ्त योजना
विमान में विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर…
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।हादसे की जगह से अब तक 133 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
पढ़ें :- 4 किलोमीटर तक नदी में बहता रहा हाथी का बच्चा, मछुआरों ने बचाई जान, बचाने वाले मछुआरे से लिपटा
अहमदाबाद विमान हादसे पर सोनिया गांधी का बयान
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का वक्तव्य
अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे से मैं बेहद स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के परिजनों के साथ हैं। जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद पीड़ादायक हैं।
पूरा देश शोक में है और प्रार्थना कर रहा…
— Congress (@INCIndia) June 12, 2025
पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर बयान जारी किया है। सोनिया ने कहा, कि ‘अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे से मैं बेहद स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं यात्रियों और चालक दल के परिजनों के साथ हैं। जो दृश्य सामने आए हैं, वे बेहद पीड़ादायक हैं। पूरा देश शोक में है और प्रार्थना कर रहा है।
आसमान में छाया धुआं
विमान का वीडियो भी सामने आया है। 17 सेकंड के वीडियो में विमान को रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होते हुए दिखाया गया है। वीडियो में हवाई अड्डे से आसमान में घना काला धुआं भी उठता हुआ दिखाई दे रहा है।