Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होली और ईद के पर्व पर ​विमान किराया तीन गुना हुआ महंगा, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला लगाएगा 800 फेरे

होली और ईद के पर्व पर ​विमान किराया तीन गुना हुआ महंगा, रेलवे स्पेशल ट्रेन चला लगाएगा 800 फेरे

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। होली के त्यौहार को लेकर रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने एक मार्च से 22 मार्च तक बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेने कुल 800 फेरे लगाएंगी। होली के पर्व पर बिहार आने वाले लाखों प्रवासियों को लेकर रेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने दिल्ली, मुंबई और पुणे सहित देश के बड़े शहरों से स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेनें कुल 285 फेरे लगाएंगी। वहीं बिहार के अन्य स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेने 500 फेरे लगाएंगी।

पढ़ें :- सूटकेस में मिला मुस्लिम महिला का नग्न शव, रस्सी से बांध रखा था शरीर, प्राईवेट पार्ट पर मिले गंभीर चोट के निशान

होली का त्योहार आते ही दिल्ली, मुंबई, सूरत, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, सिकंदराबाद समेत अन्य बड़े शहरों से बिहार आने वाली नियमित ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। अधिकांश ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। जिस ट्रेनों में रिर्जेवेशन मिल भी रहा है तो उसमें वेटिंग लिस्ट 100 के पार है। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वहीं ट्रेनों के सीट फुल होने के बाद हवाई जहाज का भी किराया बढ़ गया है। पटना से वापस आने फ्लाईट का किराया तीन गुना से अधिक बढ़ गया है। इसके साथ ही देश की अन्य मार्गो पर भी यहीं हाल है। मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई रूट में पटना आने का कम से कम किराया दस हजार के आस पास है। वहीं पटना से वापसी इन शहरों तक लौटने का किराया दस हजार के पार हो गया है।

वहीं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से ईद और होली के लिए 200 अंतरराज्यीय बसें 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलाने का फैसला लिया है। त्योहारी बसों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई है। इन बसों का परिचालन मुख्य रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों के रूटों पर होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से सबसे ज्यादा दिल्ली के लिए 62 बसें चलाई जाएंगी, जबकि पानीपत और अंबाला (हरियाणा) के लिए 40 और रांची (झारखंड) के लिए 10 बसें चलेगी। बिहार में ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, गया सहित अन्य प्रमुख जिलों से रवाना होंगी।

Advertisement