Ajay Devgan Birthday Special : बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहें हैं. अजय देवगन (Ajay Devgn) का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था. इस मौके पर एक्टर को फैंस और सेलेब्स से जमकर बधाईयों का तांता लगा हुआ है.
पढ़ें :- बॉलीवुड अभिनेत्री और लेखिका नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन, बेटे कानू ने दी श्रद्धांजलि
अजय देवगन (Ajay Devgn) इस बर्थडे अपने फैंस को फिल्म मैदान से बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. आपको बता दें, वहीं, सोशल मीडिया पर एक्टर को फैंस और उनके चाहने वाले जमकर उन्हें विश कर रहे हैं. इस कड़ी में एक्टर की स्टार वाइफ काजोल ने स्टार हसबैंड के लिए बर्थडे विश छोड़ा है.
काजोल ने अपने अपने स्टार हसबैंड को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, जब से मुझे पता चला है तब से मैं आपके बर्थडे को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, आपके केक के चारों बच्चों की तरह उछल कूद करनी है, चलो मुझे अब विश करने दो और आपको जन्मदिन मुबारक अजय देवगन’.