1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें निलंबित, इजराइल जाने वाले यात्रियों पर असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते Air India ने 31 मई तक नई दिल्ली-तेल अवीव की उड़ानें निलंबित, इजराइल जाने वाले यात्रियों पर असर

पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के चलते एयर इंडिया (Air India) ने इजराइल के लिए अपनी उड़ानों को 31 मई तक निलंबित रखने का फैसला किया है। एयरलाइन ने नई दिल्ली से तेल अवीव (New Delhi–Tel Aviv flights) जाने वाली अपनी सीधी सेवाओं को फिलहाल रोक दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के चलते एयर इंडिया (Air India) ने इजराइल के लिए अपनी उड़ानों को 31 मई तक निलंबित रखने का फैसला किया है। एयरलाइन ने नई दिल्ली से तेल अवीव (New Delhi–Tel Aviv flights) जाने वाली अपनी सीधी सेवाओं को फिलहाल रोक दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी सेवाएं बंद कर चुकी हैं। फिलहाल इजराइल के लिए सिर्फ कुछ स्थानीय एयरलाइंस सीमित और कड़े नियमों के तहत उड़ानें संचालित कर रही हैं।

पढ़ें :- Video-दिल्ली एयरपोर्ट: आंधी में बहे ग्राउंड इक्विपमेंट, टकराने से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

भारतीयों की बढ़ी चिंता

इस फैसले का असर इजराइल में रह रहे 40,000 से ज्यादा भारतीयों पर पड़ा है। इनमें कामकाजी लोग, छात्र और अन्य नागरिक शामिल हैं, जो मौजूदा हालात के कारण वहां से बाहर निकलना चाहते हैं। सीधी उड़ानें बंद होने के कारण अब लोगों को जमीनी रास्तों से जॉर्डन या मिस्र के जरिए बाहर निकलना पड़ रहा है, जो समय और जोखिम दोनों बढ़ाता है।

भारतीय दूतावास की मदद

तेल अवीव (Tel Aviv) स्थित भारतीय दूतावास (Embassy of India) लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और उनकी मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। 24 घंटे की इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है। लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है। डिजिटल माध्यम से भारतीय समुदाय के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। हाल ही में भारतीय राजदूत और दूतावास की टीम ने ऑनलाइन बैठक के जरिए छात्रों और कामगारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

पढ़ें :- कुवैत के अल-ज़ूर बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान का मिसाइल व ड्रोन हमला, भारतीय इंजीनियर की मौत

पहले फिर शुरू हुई थीं उड़ानें

दिल्ली और तेल अवीव (Tel Aviv) के बीच सीधी उड़ान सेवा इस साल जनवरी में फिर से शुरू की गई थी, जिसमें हफ्ते में चार उड़ानें चलाई जा रही थीं। लेकिन फरवरी के अंत में क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद यह सेवाएं फिर से प्रभावित हो गईं।

क्या है मौजूदा स्थिति?

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। इस संघर्ष का असर पूरे खाड़ी क्षेत्र पर खासकर ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पड़ा है ।

रिपोर्ट : कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- लैडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, फ्लाइट में सवार थे 133 यात्री

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...