1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. पडिक्कल इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल हो जाएगा, इस भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी!

पडिक्कल इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल हो जाएगा, इस भारतीय खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी!

आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दिलाई है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पडिक्कल ने 29 गेंदों पर तेज 50 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई...

By Harsh Gautam 
Updated Date

IPL 2026:  आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगातार दो अर्धशतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मजबूत शुरुआत दिलाई है। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में पडिक्कल ने 29 गेंदों पर तेज 50 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी उन्होंने 26 गेंदों में 61 रन ठोक दिए थे। दो मैचों में ही 111 रन बनाकर उन्होंने अपनी शानदार लय दिखा दी है।

पढ़ें :- PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करके घिर अजय राय, सीएम बोले-​असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को करती है प्रकट

उनके इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर RCB के मेंटोर दिनेश कार्तिक ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। कार्तिक ने कहा कि अगर पडिक्कल इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें टीम इंडिया से दूर रखना मुश्किल हो जाएगा। कार्तिक ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल पिच पर भी पडिक्कल ने धैर्य और समझदारी दिखाई। उन्होंने कहा, “जब बाकी बल्लेबाज जल्दबाजी में विकेट गंवा रहे थे, तब पडिक्कल ने संयम रखा। पहली बाउंड्री के बाद उनका आत्मविश्वास साफ दिखा और उन्होंने बेहतरीन क्रिकेटिंग शॉट्स खेले।”

उन्होंने आगे कहा कि पडिक्कल सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि टीम के ड्रेसिंग रूम में लीडरशिप भी दिखा रहे हैं। 25 साल की उम्र में उनका यह आत्मविश्वास और सोच उन्हें खास बनाती है। पडिक्कल ने पिछले सीजन में भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए RCB के लिए अहम योगदान दिया था। अब आईपीएल 2026 में उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया के दरवाजे उनके लिए खुलते नजर आ रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...