Ajay Devgn Son Injured: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) के बेटे युग (Yug) को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। युग अब घायल हो गए हैं। अब युग और काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को टेंशन हो गई है। युग की हालत देख सभी को चिंता हो रही है।
पढ़ें :- पवन सिंह का नया होली सॉन्ग रिलीज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड महिमा के साथ जमकर खेली होली, 'सतरंगी सलवारवा' गाने में दिखी कमाल की केमिस्ट्री
अब जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वो मुंबई के अस्पताल के बाहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल बेटे को पकड़कर चल रही हैं। युग खुद से चल नहीं पा रहे हैं। उन्हें चलने में काफी तकलीफ हो रही है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे युग के पैर में चोट आई है, जिसके बाद काजोल को उन्हें अस्पताल तक लेकर जाना पड़ा।
व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक बॉक्सर में युग अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए हैं। वीडियो में युग लंगड़ाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें चलते हुए तकलीफ तो हो ही रही है, साथ में उनके मुंह से आह भी निकल रही है।
दर्द से युग कराह रहे हैं और उनकी ये हालत देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें बेहद दर्द हो रहा है। हालांकि, मामला सीरियस नहीं है तभी तो वो अस्पताल से वापस आ रहे हैं। युग को डॉक्टर ने देखकर वापस घर भेज दिया है। अब उन्हें क्या हुआ है इसे लेकर कोई खास डिटेल सामने नहीं आई है। युग की ये हालत कैसे हुई उसे लेकर अपडेट नहीं मिला है।