Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का योगी सरकार से सवाल- क्या किसान को ‘1 रुपये किलो’ आलू की क़ीमत देने से बनेगी ‘1 ट्रिलियन’ डॉलर की इकोनॉमी

अखिलेश का योगी सरकार से सवाल- क्या किसान को ‘1 रुपये किलो’ आलू की क़ीमत देने से बनेगी ‘1 ट्रिलियन’ डॉलर की इकोनॉमी

By Abhimanyu 
Updated Date

Problems faced by potato farmers : यूपी में कथित तौयर पर सही दाम न मिलने से कानपुर, कन्नौज से लेकर मैनपुरी जिले तक लाखों आलू किसानों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रहा है। लाखों मीट्रिक टन आलू कोल्ड स्टोरेज में पड़े हुए हैं। लेकिन, किसान बाजार में गिरती कीमतों के चलते बड़ी मात्र में की गयी आलू की खेती की लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। जिसको लेकर प्रदेश की विपक्षी पार्टी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

दरअसल, कन्नौज से सपा सांसद अखिलेश यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक युवक की आवाज सुनाई दे रही है। जिसमें उसको कहते सुना जा सकता है कि बद-से-बदत्तर हो रही पोजीशन, किसान भाइयों मिट्टी पलीत हालत इस वक्त हाईब्रीड आलू की देखने को मिल रही है। ये आलू किसान भाइयों चकरपुर मंडी में (कानपुर) आज के दिन एक रुपये किलो बिका है। एक रुपये किलो बिकने के बाद यहां किसान भाइयों इसकी छटायी हो रही है और छटायी होने के बाद यहां आलू बिक रहा है। एक रुपये बिकने के बाद भी अभी छटाई होगी जिसके लिए लेबरी लगेगी फिर व्यापारी इसे खरीदेंगे।”

युवक आगे आलू किसानों को चेतावनी देता है कि आलू की कीमत अभी मिट्टी पलीत है। ऐसे में वह कोल्ड स्टोरेज से हाईब्रीड आलू बिलकुल न निकालें। जब उचित दाम मिलने लगेंगे तभी आलू निकालें। वीडियो में दावा किया गया है कि आलू को बेचने के बाद सिर्फ आरटीओ का किराया नहीं निकाल रहा है तो कोल्ड स्टोरेज और इसे कोल्ड स्टोरेज तक ले जाने की बात तो दूर ही है। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “क्या किसान को ‘1 रुपये किलो’ आलू की क़ीमत देने से बनेगी ‘1 ट्रिलियन’ डॉलर की इकोनॉमी। ये है ‘डील की ढील’ का परिणाम हैरान-परेशान है देश का किसान वाह रे मुख्यमंत्री जी!”

Advertisement