Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश, बोले-US-Israel War हिंद महासागर तक पहुंचना चिंताजनक, ये भाजपा सरकार की ‘अभूतपूर्व चुप्पी’ किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए

अखिलेश, बोले-US-Israel War हिंद महासागर तक पहुंचना चिंताजनक, ये भाजपा सरकार की ‘अभूतपूर्व चुप्पी’ किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बँधना’ माना जाए

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को X अकाउंट पर लिखा कि अमेरिकी-इस्राइल हमलों (US-Israel War) का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर (Indian Ocean) तक पहुंचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-भारत को एक समझौता करने वाला PM नहीं, देश को एक मज़बूत हाथ की है ज़रूरत

जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं

स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बंधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी (Ministry of External Affairs, Defense Ministry) का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुंह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है।

देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है, भाजपा सरकार ने जनता का विश्वास खोया 

इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीका ढूंढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय जरूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है।

Advertisement