Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश का बीजेपी पर तंज, बोले-दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या? अब क्या बुलडोज़र की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे…

अखिलेश का बीजेपी पर तंज, बोले-दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या? अब क्या बुलडोज़र की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे…

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर तंज का तीर केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर चलाया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर बगैर किसी का नाम लिए लिखा कि अब क्या बुलडोज़र (Bulldozers) की जगह ब्रह्मोस भेजेंगे…,दिल्ली-लखनऊ (Delhi-Lucknow)  की लड़ाई कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गयी है क्या?

पढ़ें :- पीएम मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कल ही अपने सोशल मीडिया कवर इमेज में बदलाव कर नया संकेत दिया था। सीएम योगी (CM Yogi) ने लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण (BrahMos Production) के साथ उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन का उभरता वैश्विक हब बताने का संदेश दिया गया है। सरकार के तरफ से विकास, सुरक्षा और निवेश के त्रिवेणी मॉडल के जरिए यूपी को “विकास इंजन और सुरक्षा कवच” (Development Engine and Security Shield) के रूप में पेश किया जा रहा है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने सिलेंडर पर सीधे 60 रुपये की बढ़ोत्तरी पर बीजेपी को घेरा, बोले-जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई
Advertisement