1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. दिल्ली में आसमान छू रही ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत, सबसे महंगा टिकट है 2200 रुपये का

दिल्ली में आसमान छू रही ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत, सबसे महंगा टिकट है 2200 रुपये का

आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Film "Dhurandhar 2") इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लीड रोल वाली यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। 18 मार्च को पूरे देश में इसके पेड प्रीव्यू होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Film “Dhurandhar 2”) इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लीड रोल वाली यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। 18 मार्च को पूरे देश में इसके पेड प्रीव्यू होंगे। पेड प्रीव्यू (Paid Preview) के लिए एडवांस बुकिंग (Advance Booking) पहले ही शुरू हो चुकी है। दिल्ली में पेड प्रीव्यू के टिकट (Paid Preview Tickets) की कीमत हैरान करने वाली है।

पढ़ें :- वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग के बारे में कह दी बड़ी बात

पेड प्रीव्यू टिकट की कीमत

दिल्ली में ‘धुरंधर 2’ पेड प्रीव्यू के लिए सबसे सस्ते टिकट की कीमत 350 रुपये है। जबकि सबसे महंगा टिकट 2200 रुपये का है। टिकट बुकिंग एप बुक माय शो पर टिकट बुक करते समय दिखा रहा है कि ‘सीटें तेजी से भर रही हैं। 18 मार्च की एडवांस बुकिंग को देखते हुए, कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ की शुरुआत अच्छी होने वाली है।

पढ़ें :- रणवीर सिंह ने खरीदी 6.36 करोड़ की लग्जरी Ferrari, मुंबई की सड़कों पर आए नजर

रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर

आज सुबह 11 बजे ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें रणवीर सिंह नए लुक में भी नजर आए हैं। वह जबरदस्त एक्शन मोड में हैं। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और दूसरे कलाकारों का अभिनय भी काफी अच्छा है।

रणवीर सिंह का पोस्ट

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शेयर करते हुए, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक्स पर पोस्ट में लिखा ‘कहा था ना यह पर्सनल है… ट्रेलर रिलीज हो गया है। 18 मार्च को पेड प्रीव्यू के लिए अभी बुक करें। धुंरधर द रिवेंज (Dhurdhar The Revenge) 19 मार्च को दुनियाभर में ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा पर रिलीज हो रही है। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में है।’

पढ़ें :- रणवीर सिंह विवाद में नया मोड़: FWICE के पंगे के बीच मुंबई छोड़ हैदराबाद भागेगी 'प्रलय'?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...