1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत’ बुमराह हैं गेम चेंजर

T20 World Cup : फाइनल से पहले मिशेल सेंटनर का बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में नहीं होगी कोई दिक्कत’ बुमराह हैं गेम चेंजर

Mitchell Santner Press Conference: न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसी बात भी कही जो भारतीय फैंस को चुभ सकती है। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा ट्रॉफी जीतने के लिए मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mitchell Santner Press Conference: न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसी बात भी कही जो भारतीय फैंस को चुभ सकती है। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा ट्रॉफी जीतने के लिए मुझे अरबों दिल तोड़ने और ट्रॉफी जीतने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

पढ़ें :- IND vs NZ : टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान, 7 साल बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा भारत

बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला रविवार (आठ मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। अहम मुकाबले से पूर्व विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दिलचस्प सवालों का जवाब दिया है। फाइनल भिड़ंत से पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह काफी सपाट और हाई स्कोरिंग मैच होने वाला है। जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर भारत के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम अपनी छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।

सैंटनर ने वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर अपना विचार साझा करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं। हम सपाट पिचों से भलीभांति वाकिफ हैं। अभी भी वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और उनके फॉर्म में वापसी करने के लिए एक मैच की जरूरत है।

भारत के पक्ष में है माहौल

बातचीत को दौरान सैंटनर ने स्वीकार किया कि फिलहाल माहौल भारत के पक्ष में है। खासकर बल्लेबाजी के लिहाज से जिस तरह से उन्होंने सेमी फाइनल मुकाबले में 250 से अधिक रन बनाए हैं।

पढ़ें :- IPL पर बदला बांग्लादेश का रुख: प्रसारण पर पहले बैन, अब ‘ग्रीन सिग्नल’… क्या भारत दौरे से जुड़ा है फैसला?

सैंटनर को सपाट पिच की उम्मीद

फाइनल मुकाबले में सैंटनर को सपाट पिच की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है। वह कवर से ढका हुआ है। मगर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह काफी सपाट और उच्च स्कोरिंग वाला होगा।

भारत के ऊपर घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने का दबाव

सैंटनर का मानना है कि घरेलू जमीन पर अपने चाहने वालों के सामने भारतीय खिलाड़ी दबाव में होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारत पर अपने घरेलू जमीन पर यह वर्ल्ड कप जीतने का काफी दबाव है।

पढ़ें :- हार्दिक पांड्या ने अपना वादा निभाकर जीत फैंस का दिल, वानखेड़े के ग्राउंडस्टाफ को दिये 10-10 लाख रुपये
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...