Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- एक साल के बच्चों से टिकट वसूलने वाली भाजपा का अब फ़ुल टिकट काटेगी जनता

अखिलेश ने मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- एक साल के बच्चों से टिकट वसूलने वाली भाजपा का अब फ़ुल टिकट काटेगी जनता

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 1 साल के बच्चों पर फ़ुल रेल टिकट लगाने वाली भाजपा सरकार का शुक्र मनाइए कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल अब ग़रीबों की नहीं रही। अब जनता भाजपा की फ़ुल टिकट काटेगी।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार दूध महंगा हो रहा है, उसे देखकर तो ये लगता है कि अब लोग ‘दूधो नहाओ’ जैसे आशीर्वाद भी नहीं दे पायेंगे। भाजपाइयों बच्चों के मुंह से दूध तो न छीनो।

Advertisement