लखनऊ। देश में इन दिनों चुनाव आयोग और भाजपा को लेकर विपक्षी दल के नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लग रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में रामपुर और उपचुनाव 2024 में कुंदरकी विधानसभा सीट में वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने इसको लेकर एक बैनर भी शेयर किया है, जिसमें बीते दो चुनावों के वोट प्रतिशत का जिक्र किया गया है।
पढ़ें :- ईरानी विदेश मंत्री ने भारत का नाम लेकर US पर कसा तंज, कहा- दुनियाभर से रूसी तेल खरीदने के लिए गिड़गिड़ा रहा अमेरिका
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय। हक़मारी और *‘मतमारी’* से भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे। जनता समझे: भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फ़र्ज़ी मतदाताओं का नाम बढ़ा देती है। भाजपा सत्ता सजातीय अधिकारियों की साठगांठ से कभी अपने विरोधी मतदाताओं का नाम कटा देती है।
भाजपा भ्रष्टाचार का विश्वविद्यालय है और चुनावी भ्रष्टाचार का ब्रह्मांडविद्यालय।
हक़मारी और *‘मतमारी’* से भाजपा लोकतंत्र को ख़त्म करने का जो षड्यंत्र रच रही है, हम सब मिलकर उसे कामयाब नहीं होने देंगे।
जनता समझे:
पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त
– भाजपा कुछ लोगों की मिलीभगत से कभी अपने समर्थक फ़र्ज़ी मतदाताओं… pic.twitter.com/JhcfqdqThz
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 10, 2025
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा बूथ पर अपने चुनिंदा लोगों को सेट करके फ़र्ज़ी वोट डालने का ‘टारगेट’ देती है। भाजपा बंदूक तानकर कभी मत डालने से रुकवाती है। भाजपा अपने समर्थकों से कई-कई वोट डलवाती है। भाजपा अपने समर्थकों के नक़ली आईडी बनवाकर अपने लिए फ़र्ज़ी मतदान करवाती है। भाजपा फ़ोर्स लगाकर कभी ईवीएम बदलवा देती है। भाजपा कभी सीसीटीवी के सामने, अपने विरुद्ध डाले गये मतों को ख़ारिज भी करवाती है और भाजपा डीएम से कभी जीत का सर्टिफिकेट भी बदलवाती है। मतदाता कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
बता दें कि, बीते दिनों कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, चुनाव आयोग वोट चोरी कर रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक समेत अन्य जगहों पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को डिनर पर बुलाकर इसके बारे में जानकारी साझा की थी, जिसके बाद से विपक्षी नेता लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं।
पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…