1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Shantanu Narayen : टेक दिग्गज शांतनु नारायण पद से दे रहे हैं इस्तीफा, जानें  Adobe CEO तक का पूरा सफर

Shantanu Narayen : टेक दिग्गज शांतनु नारायण पद से दे रहे हैं इस्तीफा, जानें  Adobe CEO तक का पूरा सफर

दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया। इसी के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shantanu Narayen :  दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया। इसी के साथ सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब (Software Company Adobe) में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शांतनु एडोब सीईओ के तौर पर पिछले 18 सालों से काम कर रहे हैं। हालांकि अभी कंपनी की तरफ से यह कहा गया है कि शांतनु तब तक सीईओ के पद पर बने रहेंगे जब तक उनका उत्तराधिकारी नहीं नियुक्त हो जाता। आपको बता दें कि शांतनु ने 1998 में एडोब ज्वाइन किया था।

पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स

टेक इंडस्ट्री के लोगों का मानना है कि शांतनु नारायण का रिप्लेसमेंट ढूंढना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए एडोब के बोर्ड ने एक खास कमेटी बनाई है, जिसकी कमान लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर Frank Calderon को सौंपी गई है। यह कमेटी कंपनी के अंदर और बाहर, दोनों जगह काबिल उम्मीदवारों की तलाश करेगी। जैसे ही नए सीईओ का चुनाव होगा, शांतनु अपनी जिम्मेदारी उन्हें सौंप देंगे।

शांतनु नारायण के इस्तीफे के खबर आते ही फोटोशॉप जैसे सॉफ्टवेयर देने वाली Adobe Inc. के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली।

तेलुगु परिवार में हुआ जन्म
शांतनु नारायण का जन्म 27 मई 1963 को हैदराबाद में एक तेलुगु हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता प्लास्टिक का कारोबार करते थे और उनकी मां अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की। दिलचस्प बात यह है कि इसी स्कूल में आगे चलकर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ Satya Nadella ने भी पढ़ाई की थी। आपको बता दें कि शांतनु नारायण 2025 में कंपनी के प्रेसिडेंट बने थे और 44 साल की उम्र में उन्हें साल 2027 में एडोब के सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया था।

पढ़ें :- सपा सांसद सनातन पांडे का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा आरोप, राममंदिर चोरी का पूरा माल अयोध्या से लेकर लखनऊ आये, उसी पैसे से पश्चिम बंगाल और बिहार का चुनाव जीता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...