1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर ‘बिग बॉस 15’ कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है…

एलपीजी की आसमान छूती कीमतों पर ‘बिग बॉस 15’ कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ने कसा तंज, बोले- बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलेंडर बेचने में है…

पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) के बीच एलपीजी (LPG) की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही हैं। 'बिग बॉस 15' के फेमस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया ('Bigg Boss 15' contestant Rajiv Adatia) ने आज एलपीजी (LPG)  की बढ़ती कीमतों का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका कहना है कि फिलहाल, बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलिंडर बेचने में है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। पश्चिम एशिया संकट (West Asia Crisis) के बीच एलपीजी (LPG) की बढ़ती कीमतें आसमान छू रही हैं। ‘बिग बॉस 15’ के फेमस कंटेस्टेंट राजीव अदातिया (‘Bigg Boss 15’ contestant Rajiv Adatia) ने आज एलपीजी (LPG)  की बढ़ती कीमतों का मजाक उड़ाते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका कहना है कि फिलहाल, बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस सिलिंडर बेचने में है।

पढ़ें :- Breaking : आरबीआई ने लगातार तीसरी बार पॉलिसी रेट में नहीं किया बदलाव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

पढ़ें :- West Asia Crisis : ईरानी मीडिया का दावा- होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराने के बाद तेल टैंकर में धमाका

राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सड़क किनारे ढेर सारे गैस सिलेंडरों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ राजीव ने कैप्शन में लिखा, कि ‘मैंने फैसला कर लिया है कि अभी बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है। एक टैंक 10 लाख रुपये का है। ये मेरी रोज की कमाई से कहीं बेहतर है। राजीव ने इस बिजनेस को सोने की खान बताया है।

सेलेब्स ने दिया रिएक्शन

राजीव की इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटी ने कमेंट किए। टीवी अभिनेता अली गोनी ने मजाक में पूछा, ‘ग्रीन वाला मिलेगा?’ अली के अलावा टीना दत्ता, जरीन खान ने हंसने वाले इमोजी बनाएं। कई यूजर्स ने उनसे एक-दो सिलेंडर मांग भी लिए।

राजीव अदातिया का करियर

राजीव, शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के मुंहबोले भाई हैं, जो हर साल उन्हें राखी बांधती हैं। पिता के देहांत के बाद 18 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। बाद में लंदन जाकर फैशन ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की और एक वेडिंग डेकोर कंपनी में काम किया। फिर अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी शुरू की। वह ‘बिग बॉस 15’ के अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, कल से लागू होगीं नई दरें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...