1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Plastic Notes : 30 जून से चलेंगे सिर्फ प्लास्टिक नोट? केंद्र ने कर दिया सब क्लियर

Plastic Notes : 30 जून से चलेंगे सिर्फ प्लास्टिक नोट? केंद्र ने कर दिया सब क्लियर

केंद्र सरकार (Central Government) ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई (RBI) इस महीने के आखिर तक सभी कागजी नोटों (Paper Notes) को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट (Plastic Notes) लाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने इंटरनेट मीडिया में चल रही उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि आरबीआई (RBI) इस महीने के आखिर तक सभी कागजी नोटों (Paper Notes) को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट (Plastic Notes) लाएगा।

पढ़ें :- RBI के फैसले के बाद सोने-चांदी में धड़ाम, क्या अब और सस्ता होगा सोना?

RBI ने खबरों का किया खंडन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय बैंक ने ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया है और मौजूदा कागजी मुद्रा चलन में बनी रहेगी। पत्र सूचना कार्यालय (PIB) फैक्ट चेक ने एक्स पर कहा, इंटरनेट मीडिया पर कई पोस्ट में गलत दावा किया जा रहा है कि आरबीआई (RBI) 30 जून, 2026 से कागजी नोटों को हटाकर उनकी जगह प्लास्टिक के नोट लाने जा रहा है।

RBI की भ्रामक खबरों से बचने की सलाह

पीआईबी (PIB) ने कहा कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि मैसेजिंग एप पर संवेदनशील वित्तीय खबरें आगे भेजने से पहले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मुद्रा हटाने के बारे में गलत जानकारी से अक्सर व्यापारियों और आम नागरिकों के बीच अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा होती है। पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) हैंडल ने कहा, सही जानकारी के लिए हमेशा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in देखें।

पढ़ें :- UPI पर बड़ा बदलाव, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR, जानिए किस पर लगेगा चार्ज

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...